भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ की तरफ से विवादित भाषण दिए जाने के बाद अब उन पर उप चुनावों में प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक संप्रदाय विशेष के लोगों पर टिप्पणी की थी।
योगी आदित्यानाथ की शिकायत करते हुए वकील शहजाद पूनावाला ने उनके चुनावी करने पर पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। शहजाद पूनावाला ने दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और चुनाव आयोग में शिकायत की है।
भाजपा सांसद और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के संप्रदाय विशेष के खिलाफ बिगड़े बोल ने कुछ राज्यों में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीति में उबाल ला दिया।
योगी आदित्यनाथ के पहले ही दो विवादित वीडियो सामने आने से चौतरफा घिरे योगी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के प्रचार की कमान मिलने के बाद यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया था कि जहां मुस्लिम समुदाय की संख्या जितनी ज्यादा है वहां उतने ही बड़े दंगे होते हैं।
Filed comp agst Y Adityanath with ECI,NCM 2 ban him from campaigning in by-polls &with DelhiPolice 2 regst FIR 1/n pic.twitter.com/r1H9Do27IK— Shehzad Poonawalla (@Shehzad_Ind) September 3, 2014