फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद से जीवन भर रोगमुक्त रहा जा सकता हैः बालकृष्ण

Tue, 21 Apr 2015 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु बाबा रामदेव के सहयोगी और जानेमाने आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि आयुर्वेद को भारत में जितना महत्व दिया जाना चाहिए उतना दिया नहीं जा रहा है। उनका कहना है कि आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग से जीवनभर रोगमुक्त रहा जा सकता है।
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने आयुर्वेद से जुड़ी बहुत सी बातों का जवाब दिया और कहा कि कहा कि आयुर्वेद हमारे पूर्वजों का दिया ऐसा उपहार है, जिसका उपयोग कर हम जीवन भर रोगमुक्त रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद उपचार की एक पद्घति भर नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन पद्घति है।

अपनी संस्था पतंजलि योगपीठ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद के मूल स्वभाव को बरकरार रखने की हर संभव कोशिश करता है। संस्थान का मूल मंत्र यही है कि सेवा भावना से काम करना और बदले में लोगों से कम से कम फीस लेना।
विज्ञापन


गंभीर बीमारियों की चर्चा करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जीवन शैली में परिवर्तन कर हम गंभीर और असाध्य बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। आयुर्वेद में कैंसर जैसी भयानक बीमारी को दूर करने की क्षमता है।

उन्होंने अंग्रेजी दवाओं से आयुर्वेद की तुलना करते हुए बताया कि अंग्रेजी दवा बीमारी को दूर करती हैं, लेकिन उनका साइड इफेक्ट भी होता है। आर्युवेद से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता बशर्ते सेवन का तरीका सही हो। बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद न केवल बीमारी से राहत देता है बल्कि बीमारी को जड़ से दूर भगाता है।

नई बीमारियों जैसे स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू के बारे में उनका कहना था कि इन बीमारियों के बारे में ज्यादा भ्रम फैलाया जाता है, जबकि आयुर्वेद में इन बीमारियों का पक्का इलाज है।
विज्ञापन


देखें इंटरव्यू का पूरा वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें