फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टली ममता की जमानत याचिका पर सुनवाई

Sat, 08 Aug 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड की विवादित जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर एक युवती और वृद्धा को घायल करने के मामले में जेल में बंद ममता अग्रवाल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को भी सुनवाई पूरी न हो सकी।
विज्ञापन


जिला जज ने इस मामले में सुनवाई की तिथि 11 अगस्त तय की है। मिशन कंपाउंड की जमीन के मालिकाना हक को लेकर परमार्थ औद्योगिक घराने व ईसाई समाज के बीच विवाद चल रहा है। 22 जुलाई सुबह करीब सवा दस बजे ममता अग्रवाल ट्रैक्टर को विवादित जमीन में चलाने लगीं।

ईसाई समाज की महिलाओं के विरोध के दौरान मोना और तविता सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट हुई है दर्ज

इस मामले में ईसाई समाज की तहरीर पर ममता अग्रवाल सहित चार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।पुलिस ने ममता अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था।

शुक्रवार को ममता अग्रवाल की ओर से दाखिल किए गए जमीन संबंधी कागजात पर जवाब देने के लिए अभियोजन पक्ष द्वारा समय मांग लिए जाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

इससे पूर्व भी तीन और छह अगस्त को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई टल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें