गोवा के मशहूर लुईस बर्जर घूसखोरी मामले में राज्य की पुलिस ने शुक्रवार को चौथी गिरफ्तारी की। पुलिस ने पैसा इधर से उधर करने के मामले में कथित हवाला कारोबारी को हिरासत में लिया है।
वहीं अंतरिम राहत देते हुए एक स्थानीय अदालत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की गिरफ्तारी पर 12 अगस्त तक रोक लगा दी है।
पुलिस अधीक्षक (सीबी) कार्तिक कश्यप ने बताया कि स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद दुबई में रहने वाले रायचंद सोनी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।