फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं कांड: सीबीआई जांच पूरी, मामा पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई उत्तर प्रदेश के बदायूं हत्याकांड मामले की चार्जशीट एक हफ्ते के भीतर दाखिल कर सकती है। मामले की जांच कर रही एजेंसी ने बुरी तरह से उलझे इस हत्याकांड को लगभग सुलझा लिया है।
विज्ञापन


सीबीआई हत्या की शिकार हुई दो नाबालिग बहनों के मामा सहित कम से कम तीन रिश्तेदारों को आरोपी बना सकती है। साथ ही स्थानीय विधायक सिनोद कुमार शाक्य को भी झूठे सबूत गढ़ने के आरोप में चार्जशीट कर सकती है।

एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक विधायक के खिलाफ तथ्यों को जांचा जा रहा है ताकि अदालत के सामने ठोस सबूत के आधार पर रखा जा सके। इस साल मई में बदायूं में दो बहनों की हत्या कर उनके शवों को आम के पेड़ से लटका दिया गया था।
विज्ञापन


एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट में उत्तर प्रदेश पुलिस की भूमिका को भी संलग्न किया जाएगा। अब तक की जांच के मुताबिक लड़कियों के एक मामा ने बड़ी बहन का मोबाइल कई दिनों तक अपने पास छुपा कर रखा।
विज्ञापन

चार्जशीट में यूपी पुलिस पर भी उठेंगे सवाल

हत्या का अहम सबूत माना जाने वाला यह मोबाइल सीबीआई को टूटी हालात में मिला। इसके अलावा लड़की के परिवार वालों ने इस हत्या कांड को दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना बनाने की कोशिश की। इसमें स्थानीय विधायक का रोल भी माना जा रहा है। सीबीआई इस सिलसिले में विधायक से कई बार पूछताछ कर चुकी है।

शुरू में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी एफआईआर में दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट लिखी और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सीबीआई ने जांच में पाया कि गिरफ्तार पांचों लोगों का इस घटना से कोई सीधा संबंध नहीं है।

सीबीआई ने बीते अगस्त में 90 दिन पूरा होने के बाद भी चार्जशीट नहीं दायर कर इन पांचों को जेल से बाहर निकालने का रास्ता साफ कर दिया। आगे की जांच के दौरान हैदराबाद के सेंटर फॉर डीएनए फिंगर प्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक (सीडीएफडी) ने सीबीआई को रिपोर्ट सौंपी कि दोनों बहने के साथ दुष्कर्म हुआ ही नहीं था।

पूरे मामले के पलट जाने के बाद सीबीआई के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर इस सब के पीछे है कौन। अब एजेंसी का दावा है कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आ जाने के बाद पूरा केस आइने की तरह साफ हो गया है। सीबीआई पूरी जांच का ब्योरा चार्जशीट में देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें