फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव बोले, बढ़ता ही जा रहा है कालाधन

Sat, 28 Nov 2015 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान कालेधन के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने उनकी नीतियों पर हमला किया है।
विज्ञापन


एबीपी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कालाधन बढ़ता ही जा रहा है। ये मल्टीप्लाई होता रहता है, क्योंकि उस पर किसी तरह का कोई कर नहीं देना होता।

जब उनसे यह सवाल किया गया कि पीएम मोदी के 15 लाख रुपए वाला वादा कब पूरा किया जाएगा तो उन्होंने कहा कि इसके टाइमिंग की जानकारी तो पीएम ही दे पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

लेकिन अमल नहीं किया

रामदेव के इस बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिहं ने कहा कि इन लोगों ने केवल वादे ही किए हैं, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बाबा रामदेव ने कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया था, अब वो इस सरकार के खिलाफ क्यों नहीं कर रहे हैं।

बताते चलें कि बाबा रामदेव इससे पहले भी मोदी सरकार के कालेधन की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में रामदेव अपने आटा मैगी के चलते चर्चा का केंद्र बने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें