फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओबामा को हर मुसलमान मुजरिम नजर आ रहा है'

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने इस्लामिक स्टेट के फैलाव को लेकर मुसलमानों को नसीहत दी है।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि ये वही ओबामा है जिन्होंने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद इस्लाम को दुनिया का सबसे अच्छा धर्म बताया था।

ओबामा ने उस वक्त कहा था कि इस्लाम अमन का पैगाम देता है। अब ओबामा को हर मुसलमान मुजरिम नजर आ रहा है। ओबामा ने पूरी दुनिया के मुसलमानों पर उंगली उठाई है।
विज्ञापन

पेरिस हमले का समर्थन नहीं किया: आजम

अमर उजाला से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि उन्होंने पेरिस हमले का कभी समर्थन नहीं किया। उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया।

आजम ने कहा कि हिंसा को कोई सही नहीं ठहरा सकता है। एक भी ऐसा मुसलमान नहीं है जिसने पेरिस हमले का समर्थन किया हो। लेकिन इसको लेकर हर मुसलमान पर संदेह की नजर से देखना और उनको नसीहत देना गलत है। हिंसा व आतंक को धर्म के साथ नहीं जोड़ा चाहिए।

साक्षी महाराज के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैं उनके आरोपों का जवाब नहीं देता हूं। साक्षी महाराज पर पहले से कई गंभीर आरोप है, उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुका है। ऐसे लोगों के बयान के बयान का क्या जवाब दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें