सपा के एमएलसी प्रत्याशी घनश्याम लोधी के पक्ष में चुनावी बैठक करने आए कैबिनेट मंत्री आजम खां ने टिकट बदलने का ठीकरा बरेली के नेताओं के सिर फोड़ा। कहा कि वह तो ट्रेन से रामपुर जा रहे थे।
ये (पूर्व सांसद सर्वराज) ट्रेन में चढ़ गए और एक घंटे तक लगे रहे। इनकी कुछ बातें वाजिब थीं। सियासत में मान रखना चाहिए। बरेली के नेताओं ने जब घंटा उनके गले में डाला है तो बजाना भी पड़ेगा।
आईएमए हाल में सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधान, बीडीसी और पार्षदों की मीटिंग में आजम खां ने एमएलसी टिकट को लेकर चली अंदरूनी उठापटक से भी पर्दा उठाया। कहा कि उन्होंने तो एमएलसी के टिकट के लिए पर्ची भी डलवाई थी लेकिन वह भी घनश्याम लोधी की निकली। मुकद्दर कहां ले जाओगे।