फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नकवी-हुसैन की घर वापसी कराए संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जंतर मंतर की महारैली में सपा नेता आजम खान ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकी बता दिया।
विज्ञापन


जंतर मंतर की महारैली में सपा नेता आजम खान ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकी बताते हुए खान ने कहा कि अगर नीयत सही है तो आरएसएस को पहले शहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी की घर वापसी करानी चाहिए।

आजम खान ने कहा कि आज देश में महात्मा गांधी के हत्यारे की प्रतिमा बनाने की बहस छिड़ी है।

बकौल खान, गोडसे देश का पहला आतंकवादी था। देश के पहले आतंकवादी संगठन का नेतृत्व करने वाले गोडसे की मंशा को फिलहाल सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर साकार करने की कोशिश हो रही है। लेकिन हम न तो उसकी प्रतिमा स्थापित होने देंगे। न ही देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बिगड़ने देंगे। उनके नापाक मंसूबे किसी कीमत पर पूरे नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

'पहले नकवी-हुसैन की घर वापसी कराए संघ'

आजम खान ने बताया कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय हम भी जाने को हुए। लेकिन मुसलिम समाज के तमाम लोगों को जवाहर लाल नेहरु, बल्लभ भाई पटेल जैसे सेकुलर शख्सियतों ने रोक लिया था।

उन्होंने कहा कि सरकार आज एनडीए या भाजपा की नहीं है, यह मोदी सरकार है। संघ घर वापसी की बात करता है, लेकिन मोदी चुप्पी साधे रहते हैं। विकास का नारा देने वाले मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

आजम खान यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि घर वापसी का नारा देने वाले संघ को इसकी शुरुआत भाजपा से करनी चाहिए। सबसे पहले मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन को हिंदू धर्म में शामिल करें, तो जानें। धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों का तामाशा खत्म नहीं हुआ, तो 1977 जैसा इंकलाब दोहराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें