फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लंदन से टीपू सुल्तान की अंगूठी और कोहिनूर लाएं मोदी'

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लंदन गए हु्ए हैं। हम तो समझते हैं कि वो वहां से टीपू सुल्तान की उस अंगूठी को लेकर आएंगे जिस पर राम लिखा है। वो इस अंगूठी को भाजपा व आरएसएस के नेताओं को दिखाएंगे।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि अंगूठी भी लंदन के म्यूजियम में मौजूद है। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जी वहां से कोहिनूर भी लेकर आएंगे। कोहिनूर तो ब्रिटेन की मल्लिका की ताज में लगा है। उनका आज मल्लिका के साथ डिनर है। अगर हमारे प्रधानमंत्री जरा सा भी स्वाभिमानी हैं तो कोहिनूर लेकर जरूर जाएंगे।

आजम खान रामपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। टीपू सुल्तान को लेकर चल रहे विवाद के सवाल पर आजम खां ने कहा कि  टीपू सुल्तान को विवादित करने से कुछ हासिल नहीं होगा। दरअसल टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों से जंग लड़ी थी और अंग्रेजों के हिन्दुस्तान में ना आने देने के लिए टीपू सुल्तान ने बहुत कुर्बानी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'लंदन के म्यूजियम में मौजूद है अंगूठी'

आजम खान न कहा कि विशाखापटनम की लड़ाई में जब उनकी मौत हुई तो लोग उसे शहादत कहते हैं। हम भी उसे शहादत कहते हैं। मुल्क के लिए अपने से मरते मरते टीपू सुल्तान ने उस जनरल को मार दिया था जिसने टीपू सुल्तान को मारा था। टीपू सुल्तान की उंगलियों से जो अंगूठी उतारी गई उस पर राम  लिखा है। वो अंगूठी लंदन के म्यूजियम में मौजूद है और मोदी जी वहां गए हुए हैं। हम तो समझते हैं कि टीपू सुल्तान की उस अंगूठी को लेकर आएंगे।

भाजपा की बिहार में हुई हार के मामले में कहा कि देखिए बिहार में हारे हैं तो पूरे देश में शांति है। अगर संयोग से बिहार में भाजपा की सरकार बन गई होती तो पूरे देश में हाहाकार होता। यूपी में ना जाने कितनी जगह कर्फ्यू लगवा दिया होता। न जाने कितनी बस्तियां जलाकर दीवाली मनाई होती। मोदी द्वारा फौजियों के साथ दीवाली मनाए जाने के सवाल पर आजम ने कहा कि जो रिटायर्ड फौजी वोट क्लब पर धरने पर बैठे हैं, उनके साथ दीवाली क्यों नहीं मना रहे हैं प्रधानमंत्री। बिहार चले जाते जहां सभाएं की थी, जहां से वोट मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें