फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदू संगठनों के नेता करते हैं गोमांस का कारोबार'

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने दादरी हिंसा मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने गोमांस (बीफ) के कारोबार और इसे खाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोमांस के 90 फीसदी कारोबार को हिंदू संगठनों के नेता और जैन समाज के लोग ही चला रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर श्वेत-पत्र जारी करने की भी मांग की है।

नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को दादरी मामले में एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि पीएम देश में गुलाबी क्रांति लाना चाहते हैं, जोकि एक निंदनीय काम है। इसकी भर्त्सना की जाती है। दादरी प्रकरण को महज हादसा मानने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन

'गुलाबी क्रांति के नाम पर देश को बर्बाद कर रहे पीएम'

उन्होंने कहा कि गोमांस और इसका कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाना चाहिए। पीएम इस मुद्दे पर लोकसभा का विशेष सत्र बुलाएं और गोमांस खाने वालों के साथ ही, इसका कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा का प्रावधान कराएं। गोमांस के खिलाफ बनाया गया कानून पूरे देश में एक समान तरीके से लागू होना चाहिए।

उन्होंने कटाक्ष किया कि गोमांस समेत अन्य पशुओं के मांस का 90 फीसदी कारोबार भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और शिवसेना से जुड़े लोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आजम ने साफ कहा कि गुलाबी क्रांति के नाम पर पीएम ने देश को बर्बादी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। गोमांस के नाम पर बहुत राजनीति हो चुकी है और बहुत मुस्लिमों को मारा जा चुका है। यदि दादरी कांड पर भी प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया आ जाती तो उनके पुराने दाग धुल जाते।
विज्ञापन

‘ओवैसी का स्तर ऐसा नहीं कि मैं प्रतिक्रिया दूं’

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएममईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। उन्होंने कहा कि ओवैसी का स्तर ऐसा नहीं है कि मैं कुछ बोलूं। उनको जो कुछ कहना है कहते रहें।

गौरतलब है कि ओवेसी शुक्रवार को दादरी के बिसाहड़ा गांव गए थे। उन्होंने आजम खां पर हमला करते हुए कहा कि आजम खां समाजवादी पार्टी का मुस्लिम चेहरा हैं। उनको बयानबाजी बंद कर दादरी आना चाहिए। समाजवादी पार्टी को मौत पर राजनीति बंद करनी चाहिए। ओवैसी के इस बयान पर पत्रकारों से जब आजम खां की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें