नेपाल में आए भूकंप ने एवरेस्ट के एक बेसकैंप को तबाह कर दिया। एवरेस्ट के बेसकैंप में 18 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को 7.9 तीव्रता के भूकंप के बाद एवरेस्ट पर बर्फीला तूफान आ गया। एक जर्मन पर्वतारोही ने उस तूफान को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
जोस कोबुश नामक पर्वतारोही ने वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया, जिसे अब तक 22 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में दिख रहे दृश्य बहुत ही भयावह हैं।
वीडियो की शुरुआत में किसी के चिल्लाने की आवाज है- The ground is shaking. (धरती हिल रही है।)