फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके साथ काम करके सनी लियोनी को आया मजा?

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों अभिनेत्री सनी लियोन राम कपूर की प्रशंसा में मशगूल है। अपनी आगामी हास्य फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में राम कपूर के साथ काम कर रही सनी का कहना है कि उनके साथ काम कर बहुत मजा आया। सनी के मुताबिक, "राम एक सच्चे हास्य कलाकार हैं।"
विज्ञापन


सनी ने फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, "हम प्रतिदिन सेट पर मौजमस्ती करते थे। राम बहुत मजाकिया हैं। वह एक सच्चे हास्य कलाकार हैं।"

उन्होंने कहा, "वह सभी को हंसाते हैं और राम के साथ काम कर बहुत मजा आया। वह बहुत मजाकिया है।"
विज्ञापन

फिल्म का गाना 'आओ ना' रिलीज

दो दिन पहले ही इस फिल्म का गाना आओ ना रिलीज हुआ है जिसमें सनी लियोनी और राम कपूर रोमांस करते दिख रहे हैं​। गाने की वीडियो में सनी लाल रंग की साड़ी में ठीक उसी तरह लटके झटक दिखाती नजर आएंगी, जैसे फिल्म 'सागर' के गाने 'जाने दो ना' में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया लाल रंग की साड़ी में नजर आई थीं​।

'आओ ना' से पहले फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' के दो गाने 'पानी वाला डांस' और 'दारू पी के डांस' पहले ही जारी हो चुके हैं​। देवांग ढोलकिया द्वारा निर्देशित फिल्म में राम कपूर 45 वर्षीय शादीशुदा आदमी का किरदार निभा रहे हैं​।​ बॉलिवुड स्टार शनाया (सनी लियोन) से मिलने के बाद उसकी जिंदगी में एक बदलाव आता है​। यह फिल्म आठ मई को रिलीज होगी​। ​फिल्म ​एवलिन सर्मा और नवदीप छाबड़ा भी ​नजर आएँगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें