फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया में चलेगी मोदी एक्सप्रेस!

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जा रहे हैं। अमेरिका की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी प्रधानमंत्री के शानदार स्वागत की तैयारी है।
विज्ञापन


मोदी की यात्रा को भव्य बनाने के लिए भारतीय समुदाय के साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन भी जोरशोर से जुटा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सिडनी और मेलबर्न के बीच विशेष ट्रेन चलाने की योजना भी है। ट्रेन को 'मोदी एक्सप्रेस' नाम दिया गया है।

सिडनी के अल्फांसो ऐरेना में भारतीय समुदाय मोदी के स्वागत में रिसेप्शन का आयोजन करने वाला है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उन्हें राजकीय भोज दिया जाएगा। अपनी यात्रा में मोदी आस्ट्रेलिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान है एक गुजराती फिल्म भी रिलीज की जा रही है। मोदी चार दिनों की यात्रा पर 15 से 18 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।
विज्ञापन

28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री

मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के चार शहरों की एक साथ यात्रा कर रहे हैं। वह 28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री भी हैं।

इससे पहले 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी। चार दिनों की यात्रा में मोदी जी-20 यात्रा में शामिल होने के अलावा ऑस्ट्रेलियाई नेताओं से मुलाकात करेंगे।

जी-20 सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ‌‌ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीनी राष्ट्रपति शी जिन‌पिंग से भी मुलाकात कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें