प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जा रहे हैं। अमेरिका की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी प्रधानमंत्री के शानदार स्वागत की तैयारी है।
मोदी की यात्रा को भव्य बनाने के लिए भारतीय समुदाय के साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन भी जोरशोर से जुटा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सिडनी और मेलबर्न के बीच विशेष ट्रेन चलाने की योजना भी है। ट्रेन को 'मोदी एक्सप्रेस' नाम दिया गया है।
सिडनी के अल्फांसो ऐरेना में भारतीय समुदाय मोदी के स्वागत में रिसेप्शन का आयोजन करने वाला है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उन्हें राजकीय भोज दिया जाएगा। अपनी यात्रा में मोदी आस्ट्रेलिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान है एक गुजराती फिल्म भी रिलीज की जा रही है। मोदी चार दिनों की यात्रा पर 15 से 18 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।