फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गर्दन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के प्रचार पर निकले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दिनों वो दिल्ली में अपने काम का हवाला देते हुए जनता से समर्थन मांग रहे हैं। लेकिन उन पर हमले भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हरियाणा के चरखी दादरी में एक हमले का सामना करने वाले केजरीवाल पर शुक्रवार को दिल्ली में भी हमला हुआ। वो राजधानी के दक्षिणपुरी इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे, जब यह वाकया घटा।

केजरीवाल की गर्दन पर मारा मुक्का

आम आदमी पार्टी के संयोजक जब गाड़ी पर चढ़कर प्रचार कर रहे थे, तो अचानक एक शख्स उनकी गाड़ी पर चढ़ गया और तेजी से हाथ घुमाया। यह मुक्का केजरीवाल की गर्दन पर लगा।

इस घटना के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर पीटा। हालांकि, केजरीवाल गाड़ी पर से बार-बार अपील कर रहे थे कि इस शख्स को मारा न जाए, लेकिन AAP के लोग गुस्से में थे।

केजरीवाल बोले, बहुत तेज मारा

हमले के बाद अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्हें बहुत तेज मुक्का मारा गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं पर यह पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी केजरीवाल और उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं पर हमले हो चुके हैं।

चरखी दादरी में कुछ रोज पहले रोड शो में केजरीवाल पर ठीक इसी तरह से हमला हुआ था। इसके अलावा जब वो बनारस गए थे, तो वहां उन पर स्याही फेंकी गई थी। और अंडे मारने का प्रयास भी हुआ।
विज्ञापन

हम हार नहीं मानेंगेः केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने इस हमले के बाद कहा कि इस शख्स पर पलटवार करना सही नहीं है। हमारी कामयाबी से‌ चिढ़कर कांग्रेस और भाजपा ये सब करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "गुजरात में मेरी गाड़ी का शीशा रॉड से तोड़ दिया गया। मैं भिवानी गया, तो वहां भाजपा वालों ने मुझे मुक्कों से मारा। लेकिन हम मरते मर जाएंगे, लेकिन हार नहीं मानेंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें