फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां अटल बिहारी वाजपेयी पढ़े उस स्कूल पर धनवर्षा

Sat, 27 Oct 2012 11:23 AM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी शुरुआती पढ़ाई की थी, उस पर अब खूब धन बरसने जा रहा है। भाजपा के चार सांसद और ग्वालियर नगर निगम इस सरकारी स्कूल के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये जमा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी ने प्राथमिक स्तर तक शहर के  महाराज बाड़ा स्थित गवर्नमेंट गोरखी स्कूल में पढ़ाई की थी। इस स्कूल के विकास के लिए चार भाजपा सांसदों प्रभात झा, यशोधरा राजे सिंधिया, कप्तान सिंह सोलंकी और माया सिंह ने सांसद विकास निधि से एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। ग्वालियर नगर निगम भी अपने संसाधनों से एक करोड़ रुपये स्कूल के विकास के लिए जुटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें