देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी को भारत रत्न देने उनके घर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जाएंगे। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 27 मार्च को उनके घर पर भारत रत्न दिया जाएगा।
इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल बिहारी वाजपेयी के कृष्ण्ा मेनन मार्ग स्थित नई दिल्ली वाले बंगले पर जाएंगे।
गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को पिछले वर्ष 25 दिसंबर को सरकार ने भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की थी।
अटल बिहारी वाजेपयी और पंडित मदनमोहन मालवीय दोनों का ही जन्म दिन 25 दिसंबर को होता है।