फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमः सड़क हादसे में 30 की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असम के बारपेटा ज़िले में एक सड़क हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायलों को बारपेटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कुछ घायलों को गुवाहाटी भी रेफ़र किया गया है।

बारपेटा के पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद ने बीबीसी को बताया, "सुबह चार बजकर चालिस मिनट पर दो छोटी गाड़ियाँ ईट भट्टों में काम करने वाले मज़दूरों को लेकर रंगिया की ओर जा रहीं थीं। गुवाहाटी से बंगाल की ओर ग़लत दिशा में जा रहे एक ट्रक ने इन गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ियों में सवार 30 लोगों की मौत हो गई जबकि बाक़ी अन्य घायल हैं।"

गंभीर हालत
मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल हैं। 11 लोग घायल हैं जिनमें से पाँच की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक़ मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें