फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची को भारी पड़ी गांधी पर टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द बोलकर मोदी सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करने वाली साध्वी प्राची से विश्व हिंदू परिषद ने किनारा कर लिया है। संगठन के मुखिया अशोक सिंहल ने सोमवार को कहा कि साध्वी प्राची राजनीतिक हैं और चुनाव लड़ चुकी हैं। विहिप में कोई कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने वाला नहीं होता है। हो सकता है कि कभी विहिप में रही हों, वर्तमान में वह संगठन में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


सिंहल के बयान को मोदी सरकार को बचाने के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है। विहिप संरक्षक ने यह बात अखाड़ा परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्मान समारोह में कही।

सिंहल ने महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी को भी उन्होंने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी के खिलाफ बोले थे अपशब्द

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते विहिप की ओर से बहराइच में आयोजित हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताया था। महात्मा गांधी के अलावा साध्वी प्राची और भी कई विवादास्पद मुद्दों पर बोली थीं।

उन्होंने हिंदुओं द्वारा चार बच्चे पैदा करने के बयान का समर्थन करते हुए विरोधियों को संविधान में दो बच्चे पैदा करने का कानून बनवाने की चेतावनी दी।

प्राची ने मसर्रत आलम की रिहाई पर रोष जताते हुए जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी रिहा करने की वकालत की। उन्होंने अरब देशों से लव जेहाद को बढ़ावा देने की बात भी कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें