बॉलीवुड दबंग सलमान खान की हिट एंड रन मामले में हाइकोर्ट से रिहाई ने रेप के आरोप में जोधपुर जेल में बंद कथा वाचक आसाराम की रिहाई की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। आसाराम ने उम्मीद जताई की जल्द ही उन्हें भी सलमान की तरह रिहाई मिल जाएगी और वो जेल से बाहर आकर खुली हवा में घूम सकेंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे आसाराम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं काफी समय से बर्दाश्त कर रहा हूं और लगातार बर्दाश्त करता आ रहा हूं क्योंकि ये अत्याचारों को बर्दाश्त करने के दिन हैं।
लेकिन अब बहुत हो गया है, इस सबसे निपटने का यही तरीका है कि मैं अनशन पर बैठ जाऊं। आसाराम ने बताया कि वह इस संबंध में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।