फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी ने सलमान खान को कहा बेवड़ा

Mon, 06 Apr 2015 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एक चुनावी सभा के दौरान फिल्म अभिनेता सलमान खान को बेवड़ा कह डाला। गौरतलब है कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन पूर्वी बांद्रा विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि सलमान खान ने मद में चूर होकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी और अपने ड्राइवर को बलि का बकरा बना दिया। ओवैसी ने यहां पर सलमान का उदाहरण देते हुए शराब पर प्रतिबंध की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अगर बीफ (गो-मांस) पर प्रतिबंध लग सकता है तो एल्कोहल पर क्यों नहीं।

आपको बता दें कि सलमान खान पर हिट एंड रन का मामला चल रहा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 28 सितंबर 2002 में शराब के नशे में बांद्रा के उपनगरीय इलाके की एक बेकरी के पास फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई ने साधा था मोदी पर निशाना

इसके पहले असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी एक चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी पर निशाना साध चुके हैं। ओवैसी ने बीते दिन अप्रत्यक्ष रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था, ''मुसलमानों के हत्यारे से हाथ नहीं मिलाएंगे, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।''

ओवैसी उपचुनाव की तैयारियों के चलते अकबरुद्दीन ओवैसी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुलायम से बहाने भी मोदी को घेरा। उन्होंने मुलायम सिंह के रवैए पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ तो वो कहते हैं कि नरेंद्र मोदी पर गुजरात के मुसलमानों की मौत के दाग हैं वहीं दूसरी ओर वह अपने परिवार की एक शादी में उन्हें बुलाकर गर्मजोशी से अपने परिवार को लोगों से मिलवाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें