फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के कार्यक्रम में ओवैसी को दी गई गाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आायोजित एक कार्यक्रम में एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को अपशब्द कहे गए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एमआईएम की जीत का उल्लेख करते हुए विहिप के नेता ने असदुद्दीन औवैसी को 'कुत्ता' कहा। मंच पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल और गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि एमआईएम ने पिछले वर्ष महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीती थी। उस जीत के बाद से एमआईएम उत्तर भारत में भी विस्तार करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में गैर हिंदुओं के धर्मांतरण के लिए चलाए जा रहे हो कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि घर वापसी किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


आदित्यनाथ ने कहा कि यह हिंदू जागरण की सदी है। पूरी दुनिया में हिंदुत्व का परचम लहराएगा। जातियों में बंटे हिंदू समाज को अब एक होना होगा। हम हिंदुस्तान में हैं इसलिए हिंदुत्व की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

'आज नहीं तो कल जरूर बनेगा राम मंदिर'

आदित्यनाथ ने कहा कि घर वापसी को धर्मांतरण कहना सही नहीं। यह तो लहर है जो पूरे देश में चल रही है। शासन के दबाव में घर वापसी की मुहिम नहीं रुकेगी।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मसले पर आदित्यना‌थ ने कहा कि आज नहीं तो कल अयोध्या में राम का भव्य मंदिर जरूर बनेगा। हाल ही अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा धार्मिक सहिष्‍णुता के मुद्दे पर भारत को दी गई नसीहत के मामले पर आदित्य नाथ ने कहा कि ओबामा कहते हैं कि भारत में नस्लीय हमले हो रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि सबसे अधिक नस्लीय हमले अमेरिका में हो रहे हैं। ओबामा खुद इसके शिकार हुए हैं।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने कार्यक्रम में कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए शिक्षा पद्धति में बदलाव जरूरी है। हिंदुत्व की ताकत प्रेम और अहिंसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राम मंदिर आंदोलन की देन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें