फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किस पर फूटेगा 'केजरी बम'?

Tue, 04 Dec 2012 05:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (एएपी) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम कुछ और खुलासे करने वाले हैं। इस संबंध में केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। हालांकि यह अभी नहीं बताया गया है कि इस बार वे किस पर निशाना साधेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले अरविंद केजरीवाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पर निशाना साध चुके हैं।

अरविंद की पार्टी ने पंजीकरण हेतु दस्तावेज सौंपे         
इध्ार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (एएपी) ने सोमवार को पंजीकरण के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क किया। एएपी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आयोग को पंजीकरण संबंधी दस्तावेज सौंपे। आयोग पार्टी को सूचित करेगा कि दस्तावेज पर्याप्त हैं या नहीं।
विज्ञापन


गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि हमारी मुलाकात संक्षिप्त थी। हमने अपने दस्तावेज सौंप दिए। पंजीकरण प्रक्रिया में करीब दो से तीन माह लगेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी को दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने से पहले चुनाव चिह्न मिल जाएगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को राजनीतिक रूप देने के सवाल पर अन्ना हजारे से अलग होने के बाद केजरीवाल ने 26 नवंबर को अपनी पार्टी के नाम का ऐलान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें