फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रण्ाब को अरविंद केजरीवाल का जवाब

Mon, 27 Jan 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण में AAP को निशाना बनाए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के ट्वीट को रि-ट्वीट किया है। इसे केजरीवाल के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति महोदय, ऐक्टिविज्म और अराजकता एक समान नहीं हैं। अराजकता तो 1984 में हुई थी, जब राज्य और पुलिस ने भीड़ को सिखों की हत्या के लिए उकसाया था।"

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शेखर कपूर के इस ट्वीट को रि-ट्वीट किया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने अभिभाषण में इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी (आप) को नसीहत देते हुए दो टूक शब्दों में कहा था कि लोकलुभावन अराजकता सुशासन का विकल्प नहीं हो सकती है। नेताओं को जनता से वही वादे करने चाहिए, जिन्हें वे पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें