आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज अहमदाबाद रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
केजरीवाल ने मोदी पर हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने तल्ख जुबानी हमला करते हुए मोदी को प्रॉपर्टी डीलर तक कह डाला।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी अंबानी, अडानी, टाटा और दूसरे पूंजीपतियों के लिए विकास पुरुष हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाए कि 15 साल में मोदी ने विकास के नाम पर सिर्फ पूंजीपतियों का विकास किया।
केजरीवाल ने अपनी रैली के दौरान कहा कि गुजरात में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मोदी ने यहां कुछ नहीं किया जबकि उनकी छवि विकास पुरुष की बनाई जा रही है।