फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी 100 बेटियां कुर्बान’

Tue, 02 Jul 2013 01:32 AM IST
कौशांबी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की लड़ाई का अब दूसरा दौर शुरू हो गया है। भ्रष्टाचारी नेताओं ने आम आदमी पर हमले शुरू कर दिए हैं। ऐसी लड़ाई में एक बेटी तो क्या सौ बेटियां कुर्बानी को तैयार हैं।
विज्ञापन


ये बातें सोमवार को कार के टक्कर से घायल आम आदमी पार्टी ‘आप’ की सीमापुरी प्रत्याशी संतोष कोली के पिता रंजीत ने कौशांबी में आयोजित सभा में कहीं।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ के कार्यकर्ताओं पर ऐसे हमले होते रहेंगे, लेकिन इनसे हमारा कोई कार्यकर्ता डरने वाला नहीं।

प्रत्याशी पर हमला करने वालों को पकड़ने के लिए पार्टी एकजुट है। कार्यकर्ताओं ने भी संतोष कोली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संतोष की मां कलावती और पिता रंजीत नम आंखों के साथ सभा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटी ने राशन माफिया के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी अब वह देश के भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

इस लड़ाई में उनके चारों बच्चे लगे हैं। बेटी के स्वस्थ होने की कामना में लोग जुटे हैं। इससे साफ है कि देश अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है।

उधर, केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने संतोष पर हमला करवाया है। उन्हें याद रखना चाहिए कि संतोष अब घायल शेरनी बनकर उठेगी और दुश्मनों को खत्म करेगी।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयकार करते हुए संतोष के स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर प्रशांत भूषण, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और कुमार विश्वास के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार दोपहर कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास संतोष कोली और पार्टी कार्यकर्ता कुलदीप की बाइक को कार ने टक्कर मार दी थी।

जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई थी। संतोष का यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें