फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आम आदमी पार्टी' की लॉन्चिंग में गरजे केजरीवाल

Mon, 26 Nov 2012 03:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' की सोमवार को औपचारिक शुरुआत हो गई। नई दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थापना रैली में केजरीवाल ने बताया कि जो लोग सदस्यता के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें पार्टी का संस्थापक सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


रैली की शुरूआत में मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि अब आम आदमी संसद में बैठेगा और नेता संसद से बाहर होंगे।

पार्टी के सदस्य बनने के लिए जगह-जगह काउंटर बनाए गए जहां सुबह से ही लंबी लाइनें लग गई। इस वजह से सदस्यता फॉर्म थोड़ी देर में ही खत्म हो गए। सुबह से संसद मार्ग पर आयोजित रैली के लिए देश के कई हिस्सों से आए लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी थी।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को पार्टी के नाम की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 320 सदस्यों का चयन हो गया था। प्रशांत भूषण के निवास पर पहली बैठक रविवार शाम छह बजे से करीब साढे़ नौ बजे तक चली। आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी के सभी 23 सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। पंकज गुप्ता महासचिव और कृष्णकांत कोषाध्यक्ष होंगे।

इसके बाद मनीष सिसौदिया और प्रशांत भूषण ने बताया कि पार्टी के ढांचे और संविधान को लेकर कई निर्णय हुए हैं। घोषित तीनों पदाधिकारियों पर पार्टी का नाम चुनाव आयोग में पंजीकृत कराने, खाता खुलवाने और डोनेशन आदि का जिम्मा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें