फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे लिए यह शानदार जीतः कुक

Mon, 26 Nov 2012 02:58 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से मिली शानदार जीत से उत्साहित भ्रमणकारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान एलेस्टेयर कुक ने कहा है कि यह निसंदेह उनकी टीम के लिए शानदार जीत है।
विज्ञापन


भारतीय टीम को उनकी पसंदीदा पिच पर परास्त करने के साथ ही चार टेस्टों की सीरीज में एक-एक की बराबरी करने के बाद कप्तान ने कहा कि निसंदेह हमारी टीम के लिए यह जीत बेहद शानदार है। हम अपने खिलाड़ियों के प्रयास पर कोई उंगली नहीं उठा सकते हैं। मैं अपनी टीम पर पूरी तरह भरोसा कर सकता हूं।

भारत के हाथों पहले टेस्ट में मिली हार के बाद शानदार जीत का स्वाद चखने वाले कुक ने कहा, 'मैं अहमदाबाद टेस्ट में मिली हार को अब भूल चुका हूं। हमारे लिए यह जीत बेहद खास है।'
विज्ञापन


भारतीय टीम को उसकी जमीन पर 10 विकेटों से शिकस्त देने और मैच को एकतरफा बनाने वाले कुक और केविन पीटरसन ने दूसरे टेस्ट में 206 रनों की रिकार्डतोड़ साझेदारी की। कुक ने पहली पारी में 122 रन और पीटरसन ने 186 रन बनाकर अपनी टीम को पहली पारी के 86 रन की अहम बढत दिलायी थी।

कुक ने कहा कि केविन ने शानदार प्रदर्शन किया। उनका खेल असाधारण था। के पी को कुछ भी बताने की कोई जरूरत नहीं है। उनका खेल देखना एक बढिया अनुभव रहा।

इंग्लिश कप्तान ने टीम के गेंदबाजों खासतौर पर दूसरे टेस्ट में 11 विकेट अपने नाम करने वाले स्पिनर मोंटी पनेसर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पनेसर और स्वैनी 'ग्रीम स्वान' ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह काबिले तारीफ है। उनका प्रदर्शन बेहतरीन था। हमारे लिए यह दोनों हफ्ते शानदार रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें