फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल देंगे इस्तीफा, संजय सिंह होंगे आप के नए संयोजक!

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की 28 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अरविंद केजरीवाल संयोजक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उसी बैठक में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी से बाहर किया जा सकता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संजय सिंह को आम आदमी पार्टी का नया संयोजक बनाया जा सकता है। संयोजक पद की रेस में कुमार विश्वास और आशुतोष भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल अपना इलाज कराके सोमवार के दिल्ली वापस लौट आए। माना जा रहा था कि केजरीवाल की वापसी के बाद आप में पखवाड़े भर से हो रहे घमासान पर लगाम लग सकती है। सोमवार को योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल को एसएमएस भेजा था और मुलाकात के लिए वक्त मांगा था। जवाबी एसएमएस ने अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही दोनों नेताओं से मुलाकात की बात कही।

हालांकि मंगलवार को केजरीवाल ने मुलाकात के बजाय आशुतोष, संजय सिंह, कुमार विश्वास, और आशीष खेतान को योगेंद्र, प्रशांत से बातचीत के लिए नियुक्त किया। केजरीवाल का ये फैसला प्रशांत को रास नहीं आया और उन्होंने उन नेताओं से मुलाकात से मना कर दिया। आप नेताओं के बीच समझौते के आसार कमजोर पड़ने के बाद 28 मार्च की राष्ट्रीय परिषद की बैठक महत्वपूर्ण हो गई है। माना जा रहा है कि उस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल खेमा लाएगा बर्खास्तगी का प्रस्ताव

अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्टपोस्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी से बाहर किया जा सकता है। दोनों नेताओं का पार्टी की सर्वोच्च इकाई राजनीतिक मामलों की समिति यानी पीएसी से पहले ही बेदखल किया जा चुका है। फिलहाल दोनों ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। प्रशांत आप की अनुशासन समिति के प्रमुख भी हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, आप के एक बड़े नेता का कहना है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने के प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। प्रस्ताव के पक्ष में सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के अंदर का केजरीवाल खेमा उस बैठक में दोनों नेताओं को बाहर निकालने के लिए एक प्रस्ताव लाएगा।

हालांकि जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में योगेंद्र, प्रशांत को बहार निकालने का दांव उल्टा भी पड़ सकता है। राष्ट्रीय परिषद के 400 से ज्यादा सदस्य हैं, जिनमें दिल्ली के लगभग 50 सदस्य ही हैं।
विज्ञापन

संजय सिंह को चुना जा सकता है संयोजक

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेंद्र और प्रशांत को पार्टी से बाहर करने के फैसले का विरोध भी कर सकते हैं। हालांकि केजरीवाल खेमें के नेताओं का कहना है कि वे अपने प्रस्ताव के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

फर्स्टपोस्ट के मुताबिक, आप नेता ने दावा किया है कि सभी विद्रोहियों को पार्टी से बाहर करने के बाद केजरीवाल संयोजक पद से इस्तीफा दे देंगे। उसके बाद केजरीवाल खेमें के ही किसी नेता को संयोजक चुना जाएगा।

संयोजक पद की दौड़ में कुमार विश्वास, संजय सिंह और आशुतोष हैं, जिनमें संजय सिंह को संयोजक चुने जाने की सर्वाधिक संभावना है। योगेंद्र, प्रशांत के समर्थक एक नेता का कहना है कि दोनों नेताओं को ‌निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। परिषद के बैठक के बारे में भी देर से बताया गया है, ताकि अधिकांश सदस्य शामिल न हो पाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें