फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हैकर्स ने हैक की जेटली की वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद और राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली की वेबसाइट को हैक करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता का कहना है कि पाकिस्तानी हैकरों ने उनकी साइट हैक की है। उन्होंने पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


मामला पाकिस्तान से जुड़ा है, इसलिए उसकी गंभीरता को देखते हुए मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है। साइबर सेल ने आईटी एक्ट-66 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारी भी वेबसाइट को हैक करने के पीछे पाकिस्तानी हैकरों की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

'आम आदमी पार्टी का करो समर्थन'

मामले में पुलिस वेबसाइट चलाने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही तकनीकी आधार पर भी पुलिस जांच में जुटी है, ताकि पता लगाया जा सके कि वेबसाइट को वाकई पाकिस्तानी हैकरों ने हैक किया है या फिर भारत में ही कोई शरारत हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अरुण जेटली ने गत 22 फरवरी को पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी को शिकायत दी थी।

उन्होंने शिकायत में कहा था कि उनकी वेबसाइट www.arunjaitley.com को पाक हैकरों ने हैक कर लिया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उनकी वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडे दिख रहे हैं। साथ ही उस पर लिखा गया है कि भाजपा आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें