पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जरिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई नसीहत सरकार को रास नहीं आई है। सरकार की ओर से पूर्व पीएम पर हमले की कमान संभालते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि मनमोहन को पहले अपनी पार्टी को सलाह देनी चाहिए। जेटली ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि पूर्व पीएम बहुत कम ही बोलते हैं।
लेकिन जब बोलते हैं तो पूरा मुल्क उन्हें सुनता है, ध्यान देता है। उनसे उम्मीद की जाती है कि वे पक्षपाती होकर अपनी राय नहीं रखेंगे। रचनात्मक सलाह देंगे और देशहित में अपनी पार्टी तक को पावरफुल मैसेज देंगे।
दरअसल मनमोहन ने एक साक्षात्कार में कहा था कि केंद्र सरकार के रवैये की वजह से जनता का भरोसा हटा है। सरकार की हालत देखकर लगता है कि उसमें आत्मविश्वास की कमी है और पीएम मोदी को समझना चाहिए कि वह पूरे भारत देश के पीएम हैं। अब पूर्व पीएम पर पलटवार करते हुए जेटली ने उल्टे मनमोहन सिंह को नसीहत दिया है कि उन्हें क्या करना चाहिए।