फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेटली ने छेड़ा नया राग, बीजेपी में पीएम के 10 दावेदार

Tue, 20 Aug 2013 01:22 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ पूरे देश्ा में भाजपा समर्थक जहां नरेंद्र मोदी को अगला प्रधानमंत्री मान बैठे हैं। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने यह कहकर खलबली मचा दी है कि बीजेपी में दस लोग प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में 10 लोग ऐसे हैं जो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं।

यह बात तब और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जब पूरे देश में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह खुद प्रधानमंत्री पद का दावेदार बता चुके हैं।
विज्ञापन


अरुण जेटली ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के सशक्त दावेदार हैं। लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बनती है तो उनका चुनाव करना पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा।

उन्होंने कहा बीजेपी की सोच कांग्रेस से हटकर है। यहां पर प्रधानमंत्री पद के कई दावेदार हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बजाय नरेंद्र मोदी को महत्वपूर्ण पद पर बैठाने के सवाल पर अरुण जेटली ने कहा कि इससे पार्टी में अस्थिरता की स्थिति आ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि कोई पांच लोग कमरे में बैठकर एक नाम को प्रस्तावित कर दें, इस तरह से नेता नहीं बनते हैं।

भारतीय जनता पार्टी का एक कैडर बेस्ड पार्टी है। यह एक परिवार या फिर जाति के नाम पर वोट मांग कर खड़ी की गई पार्टी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें