फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड गवर्नेंस के लिए मोदी ने दिया 'ART' का फार्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सर्विसेज दिवस के मौके पर आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिदंगी में अगर तनाव होगा तो आप कुछ भी नहीं पा सकते हैं। खासकर कि जब आप देश चलाते हो। आप लोग बहुत पढ़ते हैं।
विज्ञापन


आपको समय का भी मैनेजमेंट करना होगा। क्या आप क्वालिटी टाइम खर्च करते हैंं? आपका जीवन एकदम रोबोट की तरह नहीं बन जाना चाहिए। इससे देश की सरकार को भी नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि जब तक इंसान अंदर से जिंदा नहीं होगा। तब तक लोगों की सेवा नहीं की जा सकेगी। उन्होंने सिविल सर्विसेज अवार्ड जीतने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवार्ड सिर्फ पेपर में नहीं हैं। यह अवार्ड आप अधिकारियों से सीखने के बारे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड गवर्नेंस के लिए 'आर्ट' की आवश्यकता

हमें याद रखना होगा सरदार बल्लभ भाई पटेल को जिन्होंने देश के एकीकरण के लिए बहुत बड़ा काम किया था। आईएएस अधिकारियों का काम सिर्फ विभाग चलाना नहीं है। बल्कि विभाग को आधुनिक और नया बनाना भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए 'आर्ट' की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए अकाउंटबिलिटी, रिसपांसबि‌‌ल्टी और ट्रांसपेरेंसी की जरूरत है। हमें ऐसा काम करना होगा कि आने वाली नस्लें हमें याद रखें। सरकार देश नहीं चलाती है। कई तरह के लोग देश चलाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें