हाल में हुए शोध की मानें तो नियमित तौर पर मशरूम का सेवन सेहत से जुड़े बड़े फायदे की वजह हो सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि रोज एक मुट्ठी मशरूम को पकाकर खाने से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।
शोधकर्ताओं के अनुसार मशरूम में गामा डेल्टा टी सेल्स को सक्रिय रखने वाले तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जिससे शरीर को मजबूत बनाने में और रोगों से दूर रखने में मदद मिलती है।
इतना ही नहीं, शोध में यह भी माना गया है कि मशरूम के सेवन से प्रोटीन की क्षतिपूर्ति संभव हो सकती है।