मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु रॉय का कहना है कि मुंबई हमले के दौरान पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब से ज्यादा महत्वपूर्ण अबू जुंदाल का पकड़ा जाना है। बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान रॉय ने कहा कि जुंदाल 2008 के हमले का मुख्य साजिशकर्ता था।
रॉय ने यह जानकारी भी दी कि जुंदाल ने पाकिस्तान से मुंबई हमले के दौरान इंटरनेट कॉल के जरिए आतंकियों से बातचीत की। इन कॉल्स कोमहाराष्ट्र के बीड में रहने वाले जुंदाल के पांच दोस्तों को सुनाया गया, जिन्होंने जुंदाल की आवाज को पहचाना।
हिमांशु राय के अनुसार आईएसआई के एक एजेंट की मदद से जुंदाल बांग्लादेश से कराची गया, लेकिन आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर बने अमेरिकी दबाव के बाद आईएसआई ने जुंदाल को सऊदी अरब भेज दिया।