फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक कार्ड से चलेंगे तीन बैंक खाते

Wed, 17 Oct 2012 11:59 PM IST
कानपुर/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीजा और मास्टर कार्ड जैसे विश्वव्यापी पेमेंट गेट-वे कंपनियों को भारत में पीएनबी के ‘रू-पे’ से टक्कर मिलने वाली है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें तीन खातों को लिंक किया जा सकता है, यानी तीन अलग-अलग बैंकों के एटीएम का काम ये रू-पे अकेला करेगा। फ्रॉड रोकने के लिए भी इसमें खास इंतजाम किया गया है। इसकी वैधता सात वर्ष तक की होगी। प्रति वर्ष सौ रुपए की फीस ग्राहक को इस कार्ड के लिए देनी होगी।
विज्ञापन


अभी तक देश में कार्ड की पेमेंट के लिए वीजा या मास्टर कार्ड गेट-वे के रूप में इस्तेमाल होता है। इनका इस्तेमाल करने पर बैंकों को प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क कंपनी को देना होता है। रिजर्व बैंक और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अनुमति के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने रू-पे नाम से यह खास गेट-वे आरंभ किया है।

रू-पे नाम रुपए और पेमेंट से रखा गया है। रू-पे कार्ड गेट-वे सुविधा से जुड़े भारत में सभी बैंकों के एटीएम और खरीदारी के लिए प्लाइंट ऑफ सेल मशीनों पर चलेंगे। एक कार्ड में तीन बैंक खाते लिंक हो सकते हैं। यानी अलग-अलग खातों के एटीएम लेकर चलने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


इस सुविधा से युक्त कार्ड से प्रतिदिन पच्चीस हजार रुपए तक नकद निकासी और साठ हजार रुपए तक की खरीदारी हो सकती है। वीजा-मास्टर कार्ड की ही तरह इसमें एक मैग्नेटिक स्ट्रिप होगी।

इस कार्ड के जरिए एटीएम से पैसा निकालना हो या फिर खरीदारी दोनों जगह अपना पिन नंबर देना होगा। इसकी वैधता सात साल के लिए होगी और प्रत्येक वर्ष इसके उपभोक्ताओं को सौ रुपए की फीस देनी होगी।

14 अक्टूबर को इसकी लांचिंग कर दी गई है। मुख्यालय से इस संबंध में सर्कुलर हमारे पास भी आ गया है। इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के लिए यह घरेलू, सुरक्षित और मल्टिपल सिस्टम से युक्त पेमेंट गेट-वे है। इसके बाद अब प्रति ट्रांजेक्शन पैसा देश में ही रहेगा।--पीआर राठी, डीजीएम (कानपुर सर्किल)

एक मैसेज पर पूरी बैंकिंग
पीएनबी ने अपने खाताधारकों के लिए खास एसएमएस सेवा शुरू की है। इसके तहत अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 5607040 नंबर पर अंग्रेजी (कैपिटल लेटर्स) में बीएएल (एक स्पेस देकर खाता नंबर) लिखकर भेजने से सेकेंडों के भीतर बैलेंस पता चल जाता है।

इसी तरह मिनी स्टेटमेंट के लिए कैपिटल लेटर्स में ही एमआईएनएसटीएमटी (एक स्पेस देकर खाता नंबर) से मिनी स्टेटमेंट, सीएचक्यूआईएनक्यू (एक स्पेस देकर खाता नंबर) से चेक स्टेटस का पता चल जाएगा। वहीं 20 पन्ने की चेक बुक मंगाने के लिए सीएचकेबीके (एक स्पेस देकर खाता नंबर) एसएआरईईएन 20 लिखकर 5607040 पर एसएमएस करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें