फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी के इस्तेमाल पर सेना प्रमुख ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा है कि पठानकोट के चरमपंथी हमले के बाद ऑपरेशन आसान नहीं था। इस ऑपरेशन में इसलिए ज़्यादा वक़्त लगा क्योंकि हम चाहते थे कि कम से कम लोग हताहत हों।
विज्ञापन


पठानकोट ऑपरेशन के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए आर्मी चीफ ने कहा कि सेना एनएसजी के तहत काम नहीं कर रही थी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन की पूरी कमान वेस्टर्न कमांड के हाथ में थी।

एनएसजी को इसलिए बुलाया गया था कि अगर किसी को बंधक बनाया गया हो, तो उनकी मदद ली जा सके। सुहाग ने इस बात से भी इनकार किया कि एजेंसियों में तालमेल की कमी थी। आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान एजेंसियों में अच्छा तालमेल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम'

उन्होंने कहा कि वह देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी सेना हर वक़्त चौकस है और वह देश की सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार है।

गौरतलब है कि पंजाब के पठानकोट में स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और सभी आतंकवादियों को मार गिराया था। यह ऑपरेशन करीब चार दिनों तक चला था जिसको लेकर मीडिया में यह बातें भी सामने आ रही थी कि सेना और एनएसजी कमांडो के बीच तालमेल की कमी के कारण इतना लंबा समय लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें