फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना नहीं देगी ऑनलाइन आरटीआई का जवाब

Wed, 23 Oct 2013 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने सुरक्षा मुद्दों का हवाला देते हुए ऑनलाइन आरटीआई आवेदनों पर सूचनाएं देने से इनकार कर दिया है। सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन आरटीआई आवेदन देने के लिए एक खास वेबसाइट शुरू की थी।
विज्ञापन


सेना के केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी कर्नल प्रशांत सक्सेना ने कहा है कि सेना सिर्फ उन्हीं आरटीआई आवेदनों पर सूचनाएं देगी, जिन पर दस्तखत होगा।

सेना ने यह मामला कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सामने उठाया है। सक्सेना हाल ही में सामने आए विवादास्पद टेक्निकल सर्विसेज डिवीजन के बारे में पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगे जाने से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।

सूचना मुहैया कराना मुश्किल
सूचना मांगने वाले ने रक्षा मंत्रालय को आरटीआई आवेदन भेजा था, जिसे सेना को भेज दिया गया था। लेकिन सक्सेना ने ऑनलाइन आवेदन पर जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक आवेदक का दस्तखत वाला आवेदन और उसका आईडी नंबर नहीं मिल जाता तब तक इस पर सूचना मुहैया कराना मुश्किल है। उनका कहना है आरटीआई के तहत ऑनलाइन सूचना मुहैया कराने की व्यवस्था सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


पर्सनल आईडी कार्ड
सेना के सूचनाओं के संदर्भ में देखें तो कोई भी एक ई-मेल आईडी बना कर अहम सूचनाएं ले सकता है। लिहाजा उसे आवेदक की ओर से एक पर्सनल आईडी कार्ड और दस्तखत किया हुआ आवेदन चाहिए। हालांकि जब उनसे कहा गया कि कोई भी पोस्टल ऑर्डर भेज कर सूचनाएं ले सकता है। आखिर सेना इसकी पहचान कैसे करेगी। इस पर सक्सेना ने कोई जवाब नहीं दिया।

सिक्योर्ड अकाउंट
सरकार ने हाल में ऑनलाइन आरटीआई आवेदन के लिए जो वेबसाइट शुरू की है वह आरटीआई आवेदकों से पासवर्ड सिक्योर्ड अकाउंट की मांग करती। इस अकाउंट पर वह अपनी मांगी गई सूचनाएं देख सकते हैं और अपने ई-मेल अकाउंट पर भी इसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसी व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि कोई तीसरा व्यक्ति इस सूचना तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें