नए साल पर एक आदमी बार में बैठा पैग को दुखी होकर देख रहा था। तभी एक गुंडा उसका पैग गटागट पी गया और बोला, "हैप्पी न्यू ईयर!" आदमी रोने लगा। गुंडाः (शर्मिंदा होकर) रो मत, दूसरा पैग मंगाता हूं। आदमीः आज मेरी जिंदगी का सबसे ख़राब दिन है। देर से नींद खुली, जाम में फंसा, आफिस लेट पहुँचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया। बाहर आया तो देखा किसी ने मेरी कार चुरा ली। टैक्सी से घर रवाना हुआ तो पर्स कहीं गिर गया। टैक्सी वाले ने खूब गालियाँ दीं। थप्पड़ मारा। घर में पत्नी पूर्व प्रेमी के साथ थी। यहां शराब में जहर डालकर पीने जा रहा था कि तुमने पी लिया। अब तुम्हारे 'हैप्पी न्यू ईयर' पर क्या बोलूं?"