फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाचिन में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त

Mon, 13 May 2013 06:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली पहाड़ियों में सोमवार को सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने बताया कि आधुनिक लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ को आर्मी एविएशन स्क्वायड्रन के दो पायलट उड़ा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे उत्तरी ग्लेशियर में यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि एक पायलट बर्फ की दरार में गिर गया, लेकिन वह सुरक्षित निकल आया। दूसरे पायलट को मामूली चोट लगी है।

ध्रुव एएलएच मार्क-तीन ने वायु रखरखाव अभियान के तहत लेह से सियाचिन के लिये उड़ान भरी थी। सूत्रों ने बताया कि सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिये कोर्ट आफ इन्कवायरी के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर सोनम चौकी के पास तैनात सैनिकों के लिये खाद्य आपूर्ति और अन्य राशन पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के वक्त यह 17 हजार फुट की उंचाई पर था।

सेना ने हाल ही में अपने सियाचिन अभियानों के लिये इस तरह के हेलीकाप्टरों की सेवा शुरू की है। यह देश में परिचालन में लगे एएचएल ध्रुव का उन्नत संस्करण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें