फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुंदाल के खिलाफ अगले महीने तय होंगे आरोप

Wed, 26 Dec 2012 07:43 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की एक स्थानीय कोर्ट 2006 के औरंगाबाद आर्म्स हॉल मामले में लश्कर ए ताइबा के आतंकी और 26/11 मामले के अहम साजिशकर्ता सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुंदाल के खिलाफ अगले महीने आरोप तय कर सकती है।
विज्ञापन


जुंदाल के वकील एजाज नकवी ने बताया कि मकोका कोर्ट ने जुंदाल के खिलाफ 9 जनवरी को पेश होने के लिए वारंट जारी किया है और उसी दिन उसके खिलाफ आरोप तय किए जा सकते हैं। कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जुंदाल के कोर्ट को यह बताने के बाद जारी किया कि वह आरोप तय किए जाने से पहले अपने वकील से बात करना चाहता है।

जुंदाल को तिहाड़ जेल से वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच विशेष सरकारी वकील राजा तकारे ने कोर्ट को बताया कि जुंदाल के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट, विस्फोटक एक्ट, विस्फोटक पदार्थ एक्ट, भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत आरोप बरकरार रखे जाएंगे।
विज्ञापन


कोर्ट ने वीडियो लिंक के जरिए तिहाड़ जेल के अधिकारियों को जुंदाल को 9 जनवरी को कोर्ट में पेश करने को कहा। इस पर अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि लश्कर आतंकी चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट दिल्ली की कस्टडी में है। बिना कोर्ट के आदेश के उसे पेश नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें