फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप बोली, रहमान फिर से हिंदू बन जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इरान में पैगंबर मोहम्मद पर बनी फिल्म में एक धुन को लेकर संगीतकार एआर रहमान के खिलाफ जारी कथित फतवे से जुड़े विवाद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी कूद पड़ी है।
विज्ञापन


विहिप ने बुधवार को रहमान से हिंदू धर्म में वापस आने की अपील करते हुए कहा कि यह उनकी ‘घर वापसी’ का समय है।

विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि हिंदू लोग प्रख्यात संगीतकार का बाहें फैलाकर स्वागत करेंगे। जैन ने आरोप लगाया कि रहमान ने वित्तीय कारणों से इस्लाम स्वीकार किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

रजा अकेडमी ने रहमान की आलोचना की

सुरेंद्र जैन ने कहा, ‘रहमान के खिलाफ फतवा जारी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कहीं ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण इसमें मौजूद बदले की भावना है। उन्होंने एक फिल्म के लिए धुन तैयार की है, जो किसी धर्म के आधार पर नहीं है।’

जैन ने कहा, ‘मैं रहमान से अपील करूंगा कि वह लौट आएं, उन्हें घर वापसी करनी चाहिए। हिंदू समाज अपने बेटे का इंतजार कर रहा है। हम न सिर्फ बाहें फैलाकर उनका स्वागत करेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे चाहे कितने भी फतवे जारी क्यों न हो जाएं।’

पैंगबर मोहम्मद पर बनी फिल्म के चलते रजा अकेडमी ने एआर रहमान की आलोचना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें