फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडन्यूज! अब कॉलेजों में मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार से रूसा की दो-दो करोड़ रुपये की ग्रांट पाने वाले प्रदेश के 22 कॉलेजों में विद्यार्थियों को जल्द फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। बुधवार को सचिवालय में कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ हुई बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने यह घोषणा की। बताया कि नैक से संबंधित कॉलेजों में विद्यार्थियों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


आधुनिक ब्राडबैंड उपकरण लगाए जाएंगे। सरकार ने विद्यार्थियों की सहूलियत को यह फैसला लिया है। बीएसएनएल लीज लाइन मुहैया करवाएगा, जबकि इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन वाई-फाई के लिए उपकरण देगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान ने बैठक के दौरान उच्च शिक्षा (कॉलेजों) में विद्यार्थियों की इनरोलमेंट बढ़ाने की अपील भी की।

कहा कि प्रदेश में अभी करीब 30 प्रतिशत छात्र कॉलेज जा रहे हैं। इस संख्या को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना है। देश में यह संख्या सबसे अधिक होगी। बैठक में बीते वर्ष रूसा ग्रांट का 50-50 लाख रुपये प्राप्त करने वाले 20 कॉलेज प्रिंसिपलों की बजट सही तरीके से खर्च करने पर पीठ भी थपथपाई गई। इन प्रिंसिपलों से ग्रांट खर्च का हिसाब भी लिया गया, वहीं ग्रांट के इंतजार में बैठे कॉलेजों से प्लान ऑफ एक्शन पूछा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन कॉलेजों को मिलेगी वाई-फाई सुविधा

धर्मशाला, बैजनाथ, बिलासपुर, नादौन, घुमारवीं, अर्की, दौलतपुर चौक, करसोग, ढलियारा, जोगिंद्रनगर, पालमपुर, सरकाघाट, हमीरपुर, कोटशेरा, ऊना, चुवाडी, नालागढ़, रामपुर बुशहैर, चंबा, सीमा, आरकेएमवी और नाहन।

ग्रांट से महरूम कॉलेजों से मांगी रिपोर्ट
रूसा ग्रांट पाने से महरूम और नैक से मान्यता न प्राप्त करने वाले कालेजों के प्रिंसिपलों को दस दिन के भीतर अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट निदेशालय में देने को कहा गया है।

रूसा की दिक्कतों पर गहन मंथन
रूसा को लेकर पेश आ रही दिक्कतों पर भी गहनता से मंथन हुआ। विवि के रजिस्ट्रार, सीओई के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लंबी चर्चा की। परीक्षा परिणाम निकलने में हो रही देरी को गंभीरता से लेने को कहा। बीते दिनों मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी शिक्षक दिवस के दिन कुलपति से रूसा को लेकर अपडेट लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें