फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अपूर्वी चुनी गई ब्रांड अंबेसडर

Tue, 09 Sep 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली राजस्थान की अपूर्वी चंदेला को निर्वाचन विभाग ने मतदाता जागरूकता के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. गोविन्द शर्मा ने बताया कि अपूर्वी अधिक से अधिक मतदान के उद्देश्य से मतदाताओं को टीवी-रेडियो के जरिए जागरूक करेंगी। अपूर्वी निर्वाचन विभाग के लिए बगैर किसी मानदेय के यह कार्य करेंगी।

राजस्थान के चार विधानसभा क्षेत्रों नसीराबाद (अजमेर), कोटा दक्षिण (कोटा), वैर (भरतपुर) तथा सूरजगढ़ (झुंझुनूं) में 13 सितम्बर को होने जा रहे हैं।

अपूर्वी ने बताया कि वे इस समय विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के लिए भारत को पदक दिलाने की तैयारी कर रही हैं। वे निर्वाचन विभाग द्वारा दी गई इस भूमिका से रोमांचित हैं और निरन्तर सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें