फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के टिकट के लिए भरना होगा राहुल का फॉर्म

Tue, 03 Sep 2013 05:08 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट चाहने वालों को अब पहले एक पांच पन्नों का आवेदन फॉर्म भरना होगा उसके बाद ही टिकट हाथ लगेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस नए तरीके के मुताबिक आवदेन फॉर्म के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। राहुल ने ही उम्मीदवार चुनने का यह तरीका खोजा है।

इस फॉर्म के जरिए उम्मीदवारी चाहने वालों से उनके चुनाव-क्षेत्र के बारे में जानकारी मांगी जाएगी जिससे उनके ज्ञान को परखा जा सके। साथ ही कुछ अन्य बातें भी पूछी जाएंगी।
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि इससे ईमानदार उम्मीदवारों का चयन करना भी आसान होगा।

इसी तरीके को अपनाते हुए इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले साल लोकसभा चनावों के लिए उम्मीदवरों का चयन किया जाएगा।

मांगा जाएगा हार-जीत का ब्योरा
आवेदकों से इस फॉर्म में कई जानकारियां मांगी जाएंगी। इसमें पहले लड़े गए चुनावों के अनुभव, हार-जीत का ब्योरा और वोटों की मार्जिन के बारे में भी पूछा गया है।

साथ ही अवेदाकों को विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए भी कहा जाएगा।

राजनीति हो सकेगी साफ
इस प्रक्रिया को अपनाने का उद्देश्य यह बताया जा रहा है, ताकि पार्टी सही उम्मीदवारों की पहचान कर सके और टिकट दिलाने का दावा करने वाले बिचौलियों से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद मधुयास्की गौड़ का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हमें इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि उम्मीदवारों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि न हो। इस तरह राजनीति को और साफ व पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने राहुल की इस पहल को महत्वकांक्षी और अव्यवहारिक योजना करार देकर इसे खारिज कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें