फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासित ने दिया वीजा का प्रस्ताव, खेर ने कहा समय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अनुपम खेर को वीजा देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता से पहले फोन पर बात की और फिर ट्वीट कर कहा कि खेर का पाकिस्तान में स्वागत है। हालांकि खेर ने इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि तय तारीख को उन्होंने पहले ही दूसरे एसाइनमेंट ले लिए हैं।
विज्ञापन


खेर ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तान ने उन्हें कराची लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वीजा नहीं दिया है। इस महोत्सव के लिए आमंत्रित 18 जानी मानी भारतीय हस्तियों में से केवल उन्हें ही वीजा देने से इनकार किया गया।

नाराज खेर ने आरोप लगाया था कि कश्मीरी पंडित होने के कारण उनके साथ ऐसा किया गया, जबकि पाकिस्तानी उच्चायोग ने दावा किया था कि अभिनेता ने वीजा के लिए आवेदन ही नहीं किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

पाक गृहमंत्री ने नहीं दिया था अनापत्ति प्रमाण पत्र

बुधवार को अनुपम खेर ने ट्विटर के माध्यम से पाकिस्तान की ओर से वीजा मुहैया कराने के प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बासित ने उन्हें फोन कर वीजा मामले में खेद जताया और वीजा मुहैया कराने की पेशकश की है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे कॉल करने और वीजा का प्रस्ताव देने के लिए बासित का धन्यवाद। मैं इसकी तारीफ करता हूं मगर दुर्भाग्य से मैंने महोत्सव के लिए तय तारीखें किसी और को दे दी हैं।’ खेर ने यह जवाब बासित के उस ट्वीट पर दिया, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘अनुपम खेर, आपका हमेशा स्वागत है।

आप एक अच्छे कलाकार हैं। हम आपकी इज्जत और प्रशंसा करते हैं।’इससे पहले बासित ने मंगलवार रात भी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने फिर यही बात दोहराई थी कि उन्हें खेर का वीजा आवेदन और पासपोर्ट नहीं मिला है। उधर खेर ने उत्तर दिया कि पाकिस्तान के गृह मंत्री ने उनके वीजा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें