फैशन और सांस्कृतिक उत्सव शान-ए-पाकिस्तान के दूसरे संस्करण का आयोजन ऐतिहासिक शहर लाहौर में हो सकता है। कार्यक्रम के आयोजक दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।
‘क्या दिल्ली, क्या लाहौर’ थीम वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों को फैशन, खानपान और संगीत के जरिये एक दूसरे के करीब लाना है। कार्यक्रम के पहले संस्करण का आयोजन पिछले साल देश की राजधानी में हुआ था।
कार्यक्रम की आयोजक हुमा नासर ने ई-मेल इंटरव्यू के जरिये बताया कि खेर के वीजा खारिज होने का पाकिस्तान में भारतीयों के आतिथ्य से कोई लेनादेना नहीं है।