फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत की मां ने हेडली को बताया झूठा, दावों को किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली के इशरत जहां के बारे में किए गए दावे को इशरत की मां शमीमा कौसर ने खारिज कर दिया है। कौसर ने कहा कि हेडली झूठ बोल रहा है। वह खुद आईएसआई का एजेंट है।
विज्ञापन


वहीं, इशरत जहां परिवार की वकील वृंदा ग्रोवर ने हेडली के बयान को गलत बताते हुए सवाल किया कि भाजपा को इशरत जहां को आतंकवादी साबित करने की इतनी जल्दबाजी क्यों है। ग्रोवर ने सवाल किया कि जब हेडली से 26/11 हमले की गवाही ली जा रही है तो उसमें इशरत जहां एनकाउंटर का उल्लेख कैसे किया गया।

वहीं, मुंबई से सटे मुंब्रा में रहने वाली कौसर ने कहा कि इस मामले में न्यायालय में जो साबित किया जाना था वो हो गया। यह सब किसी बड़े आदमी को बचाने के लिए किया गया। इशरत की बहन मुसरत हिने ने भी इशरत जहां को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो पाकिस्तानियों के साथ क्या कर रही थी इशरत : वंजारा

कथित फर्जी मुठभेड़ के वक्त गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते के पुलिस अधिकारी रहे डीजी वंजारा ने कहा है कि इशरत जहां मामले में गुजरात पुलिस को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बदनाम किया गया।

उन्होंने कहा कि हम महिला का सम्मान करते हैं लेकिन आरोप लगाने वाले ये बताएं कि दो पाकिस्तानियों के साथ वह अहमदाबाद में क्या कर रही थी। वंजारा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो आतंकवादी पकड़ में आते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाता है लेकिन गोली चलाने वाले को उसका जवाब दिया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि इशरत जहां का एनकाउंटर फर्जी नहीं था। खुफिया विभाग की गुप्त सूचना के आधार पर ही इशरत जहां सहित चार आतंकवादियों को मुठभेड़ में मारा गया था।

अकेले इशरत जहां का एनकाउंटर नहीं हुआ था। 15 जून 2004 को अहमदाबाद के नरोदा कोतरपुर एनकाउंटर में इशरत सहित चार आतंकियों को मारा गया था जिसका नेतृत्व डीजे वंजारा ने ही किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें