फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो घर में घुसे, उसे जान से मार दो'

विज्ञापन
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद तपस पाल के भड़काऊ बयानों से उभरा विवाद अभी थमा नहीं था कि पार्टी के एक और नेता अरूप चक्रवर्ती का विवादित बयान सामने आ गया।
विज्ञापन


अरूप चक्रवर्ती ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से कहा कि जो भी रात को उनके घरों में घुसने की कोशिश करे उसे जान से मार दें। चक्रवर्ती के बयान के टेप एक बंगाली समचार चैनल ने टेलीकस्ट किया है।

तृणमूल बांकुड़ा जिला परिषद सभाधिपति चक्रवर्ती ने बांकुड़ा शहर के नजदीक मोनीहाडिही गांव में कहा कि अगर कोई भी शख्स, पार्टी के कार्यकर्त्ताओं या गांव की महिलाओं पर रात में हमला करता है तो उसे जिंदा न छोड़े, बाकी वह मामले को देख लेंगे।
विज्ञापन

Trending Videos

अरूप ने बयान पर सफाई भी दी

चक्रवर्ती ने कहा कि अगर उनके घर में भी कोई घुसने की कोशिश करेगा तो उनके सुरक्षाकर्मी भी उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। चक्रवर्ती यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब 28 जून को गांव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्त्ताओं के बीच हुए झगड़े में दस लोग घायल हुए थे।

अपनी सफाई में चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने ये बयान आत्मरक्षा के लिए दिया। चक्रवर्ती के मुताबिक, बयान से कोई परेशानी खड़ी नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा, मेरे बयान से परेशानी क्यों होनी चा‌हिए? मैंने केवल आत्मरक्षा की बात की है। अगर कोई मेरे घर पर हमला करेगा या औरतों को बाहर निकालेगा तो क्या में मूकदर्शक बनकर देखता रहूंगा? क्या मैं आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं करूंगा।'

पाल ने अपने बयान पर माफी मांगी

तृणमूल सांसद तपस पाल ने अपने बयान पर माफी मांग ली। हालांकि बयान से पैदा हुआ विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है और पाल की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

पिछले कुछ दिनों में तृणमूल कांग्रेस के कई नेता अपने बयानों के कारण विवादों में रहे। बीरभू‌म जिले के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को हत्या के एक मामले मे आरोपी बनाया गया है। उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं से कहा था कि विरोधियों के घरों पर हमला करो और पुलिस रोके तो उस पर बम से हमला करो। चंद दिनों बाद ही एक पंचायत सदस्य की हत्या हो गई।

मंडल को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी के एक अन्य नेता मनिरुल इस्लाम भी अपने बयान के कारण विवादों में रहे थे।
विज्ञापन

सामने आया तपस का एक और बयान

वहीं, मंगलवार को पाल को एक और विवादित बयान सामने आया। नए वीडियो टेप में वह अपनी पार्टी समर्थकों से विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गला रेत डालने के लिए कह रहे हैं।

टेप के मुताबिक नदिया जिले के एक गांव की सभा में पाल लोगों को भड़का रहे हैं। वह कह रहे हैं, ‘ मैं आपसे यह कह रहा हूं। जो लोग हत्या करते हैं वे मनुष्य नहीं हो सकते। जब तक मैं आपके साथ हूं आप एक भी माकपा कार्यकर्ता को न छोड़ें। मैं अपने लड़कों से कह रहा हूं। मैं महिलाओं से भी कह रहा हूं। आप सब्जी काटने वाला औजार तो रखते ही होंगे। इससे उनका गला रेत डालिये।'

बांग्ला न्यूज चैनल पर इस टेप का प्रसारण पाल के माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने और उनकी महिलाओं का बलात्कार कराने से जुड़े बयान में माफी मांगने के बाद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें